कोलकाता के बाद यूपी में खौफनाक मंजर: बलरामपुर में तेज रफ्तार कार ने दुर्गा पंडाल के बाहर बैठे लोगों को रौंदा, 3 की मौत और 5 गंभीर
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बेलहा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार रात करीब 11 बजे दुर्गा पंडाल में आरती समाप्त होने के बाद कुछ लोग सड़क किनारे बैठकर वीडियो देख रहे थे, तभी गौरा रोड की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया।