Bihar Petrol-Diesel Scam: चौतरवा में मिलावटी ईंधन का खेल! छापेमारी में 600 लीटर संदिग्ध पदार्थ बरामद
पश्चिमी चंपारण के बगहा पुलिस जिले में मिलावटी डीजल-पेट्रोल के कथित अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है। चौतरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में थिनर और डीजल-पेट्रोल जैसे संदिग्ध तरल पदार्थ बरामद किए हैं।