‘मेरा मासूम लौट आएगा…’ इस आस में बीते 17 दिन, फिर नदी में मिली लाश ने तोड़ी हर उम्मीद
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा में गंडक नदी के रतनमाला घाट से 17 दिनों से लापता 11 वर्षीय छात्र गौतम कुमार का शव मिला है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, वहीं पुलिस पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।