स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव लाव-लश्कर के साथ पहुंचे सिद्धार्थ नगर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर को लेकर जांच शुरू, जानें पूरा मामला
सिद्धार्थ नगर के उस्का बाजार में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के किराया आवंटन में अनियमितताओं की जांच के लिए प्रदेश स्तरीय स्वास्थ्य टीम पहुंची। विशेष सचिव के नेतृत्व में की गई इस जांच से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।