जेल में बीमार, बाहर आते ही तंदुरुस्त! आसाराम के ‘स्वास्थ्य चमत्कार’ पर उठे सवाल
स्वास्थ्य कारणों से छह महीने की अंतरिम जमानत पाने वाले आसाराम बापू की वायरल तस्वीरों ने सबको हैरान कर दिया। जेल में बीमार बताए जा रहे आसाराम बिना व्हीलचेयर सीढ़ियां उतरते और समर्थकों से मिलते दिखे। तस्वीरें वायरल होने के बाद लोग न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं।