Squash World Cup: 2025 खत्म होने से पहले भारत का बड़ा कमाल, हांगकांग को हराकर जीता पहला वर्ल्ड कप खिताब
भारतीय स्क्वैश टीम ने स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल में हांगकांग को हराकर भारत पहली बार चैंपियन बना, जिसमें 17 साल की अनाहत सिंह ने निर्णायक जीत हासिल की। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया।