इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में गूंजे नेताजी के नारे, मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर छात्रों ने ली समाजवादी विरासत को आगे बढ़ाने की शपथ
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में समाजवादी आंदोलन के प्रमुख नेता और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके जीवन संघर्ष और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।