यूपी सरकार का बड़ा तोहफा: गन्ना किसानों को बंपर बढ़ोतरी, जानिए नए दाम
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए अगैती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 400 रुपये और सामान्य प्रजाति का 390 रुपये प्रति क्विंटल तय किया। इससे राज्य के किसानों को लगभग 3000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।