आगरा कॉलेज भर्ती घोटाला: 66 संविदा नियुक्तियों में अनियमितता, पांच पूर्व प्राचार्यों पर विजिलेंस केस
आगरा कॉलेज के इंजीनियरिंग संकाय में हुई संविदा नियुक्तियों में बड़े स्तर पर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने जांच के बाद कॉलेज के पांच पूर्व प्राचार्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।