7th Pay Commission: दिव्यांग कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, मिलेगा दोगुना परिवहन भत्ता
केंद्र सरकार ने दिव्यांगता की विशेष श्रेणियों में आने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब इन कर्मचारियों को सामान्य के मुकाबले दोगुना परिवहन भत्ता मिलेगा। इस निर्णय से दिव्यांग कर्मचारियों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी और उन्हें कार्यस्थल तक पहुंचने में सहायता मिलेगी।