बदायूं: अलापुर में पुलिस और गौ-तस्कर के बीच मुठभेड़, वांछित आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली, हेड कांस्टेबल घायल
बदायूं में देर रात पुलिस और गौ-तस्कर के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। ककराला-उसहैत रोड पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस और आरोपी के बीच कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें वांछित आरोपी घायल होकर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक हेड कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हो गया।