स्मार्टफोन बाजार में आग लगाने आ रहा Vivo का नया हैंडसेट, 1.5K डिस्प्ले और 8100mAh की मिलेगी बैटरी, जानें बाकि फीचर्स

Vivo Y500 4G जल्द लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इसके फीचर्स टीज कर दिए हैं, जिसमें 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 8,100mAh की BlueVolt बैटरी और Unisoc T7300 प्रोसेसर शामिल हैं। जानिए इसके सभी फीचर्स और 5G वेरिएंट से इसकी तुलना।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 18 June 2026, 10:36 AM IST

New Delhi: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपने नए हैंडसेट Vivo Y500 4G के आधिकारिक लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इस फोन को टीज करना शुरू कर दिया है, जिससे इसके कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स का खुलासा हो गया है। यह घोषणा इस फोन को Google Play Console डेटाबेस पर देखे जाने के तुरंत बाद आई है, जिससे टेक प्रेमियों के बीच उत्साह काफी बढ़ गया है।

नेपाल में शुरू हुई Vivo Y500 4G की टीजिंग

Vivo ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए नेपाल में Vivo Y500 4G स्मार्टफोन का टीजर जारी किया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इन प्रमोशनल पोस्ट्स से साफ है कि यह फोन बहुत जल्द मार्केट में दस्तक देने वाला है। टीजर के मुताबिक, यह स्मार्टफोन बेहद आकर्षक व्हाइट कलर ऑप्शन और वर्टिकली अलाइन्ड (खड़े आकार में) रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है।

9020mAh बैटरी वाला नया Vivo फोन लॉन्च, कमाल के हैं दमदार

डिस्प्ले और बैटरी हैं इसके मुख्य आकर्षण

लीक और ऑफिशियल टीजर्स से कंफर्म हो चुका है कि Vivo Y500 4G में 1.5K रेजोल्यूशन वाला इन्फिनिटी AMOLED पैनल मिलेगा, जो यूजर्स को शानदार विजुअल और क्रिस्प डिस्प्ले क्वालिटी ऑफर करेगा। इसके अलावा, फोन का सबसे बड़ा हाईलाइट इसकी 8,100mAh की विशाल BlueVolt बैटरी है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यूजर्स को बार-बार फोन चार्ज करने की टेंशन से मुक्ति मिल जाएगी।

कैसा होगा प्रोसेसर और परफॉर्मेंस?

परफॉर्मेंस की बात करें तो टीजर में दावा किया गया है कि Vivo Y500 4G एक 'अल्ट्रा-स्मूद प्रोसेसर' पर काम करेगा। हालांकि कंपनी ने अभी चिपसेट के नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन हाल ही में इसे Google Play Console पर Unisoc T7300 प्रोसेसर के साथ स्पॉट किया गया था। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फोन लेटेस्ट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम और 8GB RAM के साथ मार्केट में एंट्री कर सकता है।

Vivo X300 ने बदली स्मार्टफोन की परिभाषा, कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में सबसे आगे, जानें स्मार्टफोन के फीचर्स

Vivo Y500 5G से कितनी अलग है इसकी डिटेल्स?

आपको बता दें कि Vivo Y500 का 5G वेरिएंट पिछले साल सितंबर में चीन में लॉन्च हो चुका है, जिसकी शुरुआती कीमत CNY 1,399 (लगभग 17,000 रुपये) थी। 5G वेरिएंट में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, 12GB तक RAM और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है।

इसके अलावा, 5G मॉडल में 6.77 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP + 2MP का रियर कैमरा, 8MP का फ्रंट कैमरा, 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 8,200mAh की बैटरी और IP68/IP69 रेटिंग दी गई है। अब देखना यह होगा कि 4G वेरिएंट की कीमत कितनी किफायती रखी जाती है।

Location :  New Delhi

Published :  18 June 2026, 10:36 AM IST