Samsung का 40,000 रुपये वाला 5G फोन अचानक हुआ इतना सस्ता, फ्लिपकार्ट की इस गुप्त डील ने सबको चौंकाया!

धांसू सैमसंग 5G फोन अब आपकी जेब के बजट में! फ्लिपकार्ट पर आई एक ऐसी हिडन डील जिसने डिस्काउंट के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6 साल के वादे वाला यह फोन आखिर इतने सस्ते में कैसे मिल रहा है? जानिए इस लूट ऑफर का पूरा सच

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 July 2026, 4:09 PM IST

New Delhi: अगर आप इस समय अपने लिए एक नया और एडवांस फीचर्स वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, और आपका बजट 30,000 रुपय के आसपास है, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग का एक बेहद लोकप्रिय स्मार्टफोन इस समय भारी डिस्काउंट के साथ बेहद कम कीमत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy A36 5G की, जो अपनी मजबूत परफॉर्मेंस और शानदार डिस्प्ले के लिए जाना जाता है।

इस समय प्रसिद्ध ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर इस फोन को जबरदस्त ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। अगर आप इस डील का फायदा उठाते हैं, तो आप इस 5G फोन को इसके ओरिजिनल प्राइस से बहुत कम कीमत में अपना बना सकते हैं। आइए जानते हैं इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स और इसके सभी दमदार स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

Flipkart पर मिल रहा है फ्लैट 32% का डिस्काउंट

सैमसंग के इस बेहतरीन स्मार्टफोन पर फ्लिपकार्ट की ओर से ग्राहकों को सीधा और बड़ा फायदा दिया जा रहा है। फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy A36 5G की मूल कीमत वैसे तो 39,499 रुपय दिखाई गई है, लेकिन कंपनी इस समय इस डिवाइस पर पूरे 32% का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। इस बंपर छूट के बाद फोन की कीमत सीधे घटकर महज 26,999 रह जाती है। यानी बिना किसी अतिरिक्त शर्त के आप सीधे-सीधे 12,500 रुपय की बड़ी बचत कर सकते हैं।

Tech News: WhatsApp का बड़ा फैसला, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए आया नया फीचर… जानिए फायदे और खतरे

बैंक ऑफर्स से और भी कम हो जाएगी कीमत

अगर आप इस फोन को और भी सस्ते दाम में खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए बैंक ऑफर्स का विकल्प भी मौजूद है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन को खरीदते समय अलग-अलग बैंकों के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके अतिरिक्त छूट पाई जा सकती है-

Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड: यदि आप इस कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको 1,825 रुपय तक की एक्स्ट्रा छूट मिल जाएगी।

Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड: इस कार्ड का इस्तेमाल करने पर आपको 1,350 रुपय तक का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।

फाइनल कीमत होगी बेहद आकर्षक

अगर आप इन बैंक ऑफर्स का पूरा लाभ उठाने में कामयाब रहते हैं, तो इस स्मार्टफोन की फाइनल कीमत घटकर केवल 25,174 रुपय रह जाएगी। 40,000 रुपय के करीब वाले फोन को सिर्फ 25,147 रुपय में पाना अपने आप में एक बेहद शानदार और पैसा वसूल डील है।

नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी है उपलब्ध

जो लोग एक बार में पूरी रकम नहीं चुकाना चाहते, उनके लिए भी फ्लिपकार्ट ने बेहतरीन इंतजाम किया है। इस स्मार्टफोन पर नो-कॉस्ट EMI (No-Cost EMI) का शानदार विकल्प दिया जा रहा है। इसके तहत आप बिना किसी अतिरिक्त ब्याज के हर महीने आसान किश्तों में फोन के पैसे चुका सकते हैं। इस ऑफर के साथ आप 4,500 रुपय से शुरू होने वाली मासिक किश्तों (Monthly Installments) पर इस डिवाइस को आसानी से घर ला सकते हैं।

Tech News: YouTube पर मोनेटाइजेशन क्यों हो सकती है बंद, जानें वह गलतियां जो क्रिएटर्स को पड़ सकती हैं महंगी

Samsung Galaxy A36 5G के बेमिसाल स्पेसिफिकेशन्स

यह फोन न सिर्फ कीमत के मामले में किफायती है, बल्कि फीचर्स के मामले में भी बेहद दमदार है। सैमसंग ने इसे एक परफेक्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन के रूप में तैयार किया है। आइए डालते हैं इसके मुख्य फीचर्स पर एक नजर-

फीचर स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले 6.7-इंच FHD+ Super AMOLED
रिफ्रेश रेट 120Hz का स्मूथ सपोर्ट
प्रोसेसर Snapdragon 6 Gen 3
प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल (MP)
सॉफ्टवेयर सपोर्ट 6 साल के लंबे सॉफ्टवेयर अपडेट्स

इस फोन में दिया गया 120Hz का रिफ्रेश रेट आपके गेमिंग और स्क्रॉलिंग के अनुभव को बेहद स्मूथ बनाता है। वहीं, इसका स्नैपड्रैगन प्रोसेसर मल्टीटास्किंग को आसान करता है और 50MP का मुख्य कैमरा बेहतरीन तस्वीरें क्लिक करने में सक्षम है। सबसे खास बात यह है कि कंपनी इस पर 6 साल तक का सॉफ्टवेयर अपडेट दे रही है, जिससे आपका फोन लंबे समय तक नए जैसा काम करेगा।

Location :  New Delhi

Published :  3 July 2026, 4:09 PM IST