
गूगल क्रोम एआई फीचर्स (सोर्स- Pinterest)
New Delhi: गूगल ने छात्रों (Students) की पढ़ाई को और अधिक आसान और मजेदार बनाने के लिए क्रोम (Google Chrome) में तीन शानदार नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स पेश किए हैं। इन नए टूल्स का मुख्य उद्देश्य पढ़ाई के बोझ को कम करना, परीक्षाओं की तैयारी में मदद करना और अलग-अलग डिवाइसेज के बीच काम को आसान बनाना है। आइए जानते हैं कि इन नए फीचर्स से स्टूडेंट्स को क्या-क्या खास फायदे मिलने वाले हैं।
अब डेस्कटॉप पर क्रोम में मौजूद जेमिनी (Gemini) सिर्फ यूट्यूब तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह अन्य वीडियो और ऑडियो फाइल्स को भी आसानी से समझ और एनालाइज सकता है।
कैसे करेगा काम: छात्र इस फीचर का इस्तेमाल पॉडकास्ट, अलग-अलग वेबसाइट्स के वीडियो और लेक्चर की रिकॉर्डिंग के लिए कर सकते हैं।
फायदा: जैसे ही कंटेंट प्ले होगा, जेमिनी उसमें से जरूरी जानकारियां ढूंढ निकालेगा, मुख्य बिंदुओं को हाइलाइट करेगा और समझ में न आने वाले कठिन हिस्सों को बहुत ही सरल भाषा में समझा देगा।
परीक्षाओं की तैयारी के दौरान खुद को जांचना अब बेहद आसान हो गया है। क्रोम अब आपके खुले हुए टैब्स के कंटेंट से सीधे इंटरैक्टिव क्विज (Quiz) तैयार करने की क्षमता रखता है।
कहा होगा इस्तेमाल: यह फीचर गूगल डॉक्स में रखे नोट्स, रिसर्च पेपर और लेक्चर वीडियो जैसे स्टडी मटेरियल के साथ बेहतरीन तरीके से काम करता है।
क्विज का फायदा: क्रोम इन सामग्रियों से महत्वपूर्ण कॉन्सेप्ट्स को पहचानकर खुद सवाल बनाता है, जिससे छात्र अपनी तैयारी और विषय की समझ का टेस्ट ले सकते हैं। फिलहाल यह फीचर अमेरिका और भारत में डेस्कटॉप पर अंग्रेजी भाषा में रोलआउट किया जा रहा है, और आने वाले महीनों में इसे अन्य क्षेत्रों तथा मोबाइल डिवाइसेज के लिए भी जारी कर दिया जाएगा।
गूगल ने पढ़ाई के दौरान नोट्स और पेजों को व्यवस्थित रखने के साथ-साथ डिवाइसेज के बीच तालमेल को भी बेहतर किया है।
टैब ग्रुप्स और स्प्लिट व्यू: 'टैब Groups' की मदद से छात्र अलग-अलग विषयों या प्रोजेक्ट्स के हिसाब से पेजों को व्यवस्थित कर सकते हैं। 'Split View' की सहायता से एक साथ दो पेजों को स्क्रीन पर आमने-सामने (अगल-बगल) खोला जा सकता है, जैसे एक तरफ रेफरेंस मटेरियल और दूसरी तरफ असाइनमेंट।
डिवाइस बदलने पर भी नहीं छूटेगा काम: यदि आप किसी टैब को लैपटॉप से फोन पर या फोन से लैपटॉप पर भेजते हैं, तो क्रोम उसकी सटीक स्थिति को याद रखता है। इसमें आपकी वही स्क्रॉल पोजीशन और आधे भरे हुए फॉर्म्स का डेटा सुरक्षित रहता है, ताकि आप दूसरे डिवाइस पर भी बिना किसी रुकावट के वहीं से काम शुरू कर सकें जहाँ छोड़ा था।
Tech News: सितंबर 2026 में आ सकता है Apple का अल्ट्रा-स्लिम iPhone, मिलेंगे दमदार अपग्रेड्स
इन नए अपडेट्स के अलावा, क्रोम के कुछ पहले से मौजूद रीडिंग टूल्स भी पढ़ाई में बड़ा सहारा बनते हैं।
इमर्सिव रीडिंग मोड: यह मोड वेबसाइट्स से विजुअल डिस्ट्रेक्शन या फालतू का कचरा हटा देता है। साथ ही, छात्र अपनी सुविधा के अनुसार फॉन्ट, अक्षरों के बीच की दूरी (Letter Spacing) और कंट्रास्ट को बदल सकते हैं।
ऑडियो और पॉडकास्ट फीचर्स: क्रोम वेब पेजेस को बोलकर भी सुना सकता है, और इसका एंड्रॉइड एआई प्लेबैक फीचर (Android AI Playback) लंबे लेखों को एक दिलचस्प पॉडकास्ट जैसी बातचीत में बदल सकता है, जिससे पढ़ाई करना और भी रुचिकर हो जाता है।
Location : New Delhi
Published : 27 September 2026, 9:54 AM IST
Topics : Chrome Gemini update Chrome quiz generator Cross device tab sharing google chrome ai features Student study tools