Galaxy S26 Ultra की कीमत में भारी गिरावट, क्या सच में मिल रहा है इतना बड़ा ऑफर?

Deal नहीं, Amazon पर Galaxy S26 Ultra और Pixel 10 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। S26 Ultra और Pixel 10 पर कम कीमत का मौका यूजर्स के लिए बड़ा आकर्षण बन गया है। बैंक ऑफर्स भी अतिरिक्त लाभ दे रहे हैं ऑफर सीमित समय में उपलब्ध।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 June 2026, 11:50 AM IST

New Delhi: सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। यह फोन अपने लॉन्च प्राइस से अब काफी सस्ता मिल रहा है और इस पर करीब 15,000 रुपये तक की बचत का मौका बताया जा रहा है। अमेजन पर चल रहे ऑफर के तहत इस फोन को डिस्काउंटेड कीमत पर खरीदा जा सकता है, जिससे प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए यह एक आकर्षक डील बन गई है।

फोन की खास बात इसका नया प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर है, जो इसे बाजार में मौजूद अन्य फ्लैगशिप फोन से अलग बनाता है। यह फीचर स्क्रीन को एक खास एंगल के बाद डार्क कर देता है, जिससे सिर्फ यूजर को ही स्क्रीन दिखाई देती है और आसपास बैठे लोग स्क्रीन कंटेंट नहीं देख पाते।

Tech News: WhatsApp का बड़ा फैसला, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए आया नया फीचर… जानिए फायदे और खतरे

Galaxy S26 Ultra के दमदार स्पेसिफिकेशंस

Galaxy S26 Ultra को प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें 6.9 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस देने के लिए जाना जाता है।

फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे क्वालकॉम के साथ मिलकर खास तौर पर ऑप्टिमाइज किया गया है ताकि परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी दोनों बेहतर हो सकें। यह प्रोसेसर हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए इसे मजबूत बनाता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें रियर पर 200MP + 50MP + 50MP + 10MP का क्वॉड कैमरा सिस्टम मिलता है। वहीं फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 5,000mAh की बैटरी भी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है। इसमें कई AI बेस्ड फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं।

अमेजन पर 15,000 रुपये तक की बचत का ऑफर

इस फोन का 12GB + 256GB वेरिएंट भारत में 1,39,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन अब अमेजन पर यह 1,30,999 रुपये में लिस्टेड बताया जा रहा है। इसके अलावा बैंक ऑफर्स भी इस डील को और आकर्षक बना रहे हैं।

HSBC क्रेडिट कार्ड होल्डर को 6,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर 4,500 रुपये और ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट उपलब्ध है। इन सभी ऑफर्स को जोड़कर कुल बचत लगभग 15,000 रुपये तक पहुंच जाती है। इस तरह यह फोन फिलहाल अपनी प्रीमियम कैटेगरी में एक बेहतर ऑफर के साथ उपलब्ध बताया जा रहा है।

Tech News: Reliance इंडस्ट्रीज़ ने स्पेस की दुनिया में रखा कदम, जानें क्या है ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा Digantara

Google Pixel 10 पर भी बड़ा डिस्काउंट ऑफर

Google Pixel 10 पर भी इसी तरह का डिस्काउंट ऑफर चल रहा है। यह फोन 79,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन अब अमेजन पर यह कम कीमत में लिस्टेड है।

Pixel 10 के Lemongrass कलर वेरिएंट और 12GB + 256GB मॉडल को 64,649 रुपये में उपलब्ध बताया गया है। इसके अलावा इस पर 1,939 रुपये का कैशबैक और 3,000 रुपये का बैंक ऑफर भी मिल रहा है।

इन सभी छूटों को मिलाकर यह फोन 60,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इस ऑफर को उन यूजर्स के लिए अच्छा मौका माना जा रहा है जो प्रीमियम स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीदना चाहते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  14 June 2026, 11:50 AM IST