Low Budget Smartphones: कम दाम में खरीदें ये बेस्ट स्मार्टफोन्स; दमदार फीचर्स, कैमरा और स्ट्रांग बैटरी

अगर आपका बजट कम है या आप अपनी पढ़ाई के लिए अच्छे फ़ीचर्स वाला एक नया और सस्ता 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो ये स्मार्टफोन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। कम कीमत होने के बावजूद, इनमें कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं जो आमतौर पर महंगे फोन में होते हैं।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 1 July 2026, 4:27 PM IST

New Delhi: "यार, फोन तो नया लेना है... कैमरा भी एकदम मस्त चाहिए, गेमिंग भी स्मूद से चले, 5G की स्पीड भी रॉकेट हो, पर बजट बस 15 से 20 हजार ही है..." अगर आप भी नया मोबाइल फोन खरीदने का सोच रहे हैं और बजट सिर्फ 15 से 20 हजार रुपये के बीच का है, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं। इस प्राइस रेंज में आज हम आपको कुछ ऐसे 5G स्मार्टफोन बताने जा रहे हैं, जिनमें AMOLED डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और हाई-रिफ्रेश रेट जैसे शानदार फीचर्स मिल जाएंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में।

1. Redmi Note 14 5G

अगर आप सस्ता और टिकाऊ फोन की तलाश में हैं, तो Redmi Note 14 5G से बेहतरीन शायद कुछ भी नहीं। यह स्मार्टफोन आपको वेरिएंट के अनुसार 14,999-16,999 रुपये में आसानी से मिल जाएगा। इसमें 6.67 इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर, 50MP OIS + 2MP कैमरा और 20MP सेल्फी कैमरा मिलता है। 5110mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग इसे इस बजट का मजबूत ऑप्शन बनाती है। बता दें कि इस फोन की कीमत

Apple Price Hike: लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, उम्मीद से दोगुना महंगा हो सकता है iPhone 18 Pro; जानें संभावित कीमत

2. CMF Phone 2 Pro

यह स्मार्टफोन 6.77 इंच FHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर, 50MP + 50MP + 8MP ट्रिपल रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। 5000mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बेहतर बनाती है। बता दें कि इस फोन की कीमत 18,999 हजार से शुरू है।

3. Motorola G96 5G

17,999 रुपये से शुरू से Motorola G96 5G में 6.67 इंच pOLED 144Hz डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर और 50MP OIS + 8MP कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी के लिए 32MP कैमरा दिया गया है। फोन में 5500mAh बैटरी और 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल फोन मॉडल आपको 18,999-21,000 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।

4. Vivo T4x 5G

Vivo T4x 5G में 6.72 इंच 120Hz LCD डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर और 50MP AI डुअल कैमरा मिलता है। 8MP फ्रंट कैमरे के साथ यह फोन 6500mAh की बड़ी बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देता है।

Smartphone Tricks: अब बिना छुए सिर्फ बोलने से Lock हो जाएगा स्मार्टफोन, जानें Android और iPhone की ये सीक्रेट सेटिंग

5. iQOO Z10x 5G

गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए यह फोन अच्छा ऑप्शन माना जाता है। 16,999 से शुरू इस फोन में 6.72 इंच 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, 50MP + 2MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। 6500mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग इसकी बड़ी खासियत है।

Location :  New Delhi

Published :  1 July 2026, 4:25 PM IST