
गूगल AI मोड से बढ़ी उम्मीदें
New Delhi: गूगल ने अपने एआई मोड में एजेंटिक क्षमताओं का रोलआउट शुरू कर दिया है, खासकर भारत में। इसका मतलब यह है कि अब गूगल सिर्फ जानकारी नहीं देगा, बल्कि यूजर के लिए काम भी पूरा करेगा। इस नए सिस्टम में AI, सर्च के साथ-साथ बुकिंग और अन्य ऑनलाइन टास्क भी अपने आप कर सकेगा।
इस नए फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब यूजर्स सीधे गूगल सर्च या क्रोम ब्राउज़र से रेस्तरां ढूंढ और बुक कर सकते हैं। AI अब आपकी पसंद, लोकेशन और समय को समझकर खुद ही सबसे अच्छे विकल्प दिखाएगा और टेबल बुक करने में मदद करेगा।
इस तकनीक को “एजेंटिक AI” कहा जा रहा है, जिसका मतलब है कि यह सिर्फ जवाब देने वाला टूल नहीं बल्कि काम करने वाला असिस्टेंट है। यह यूजर की जरूरत समझता है, उपलब्ध विकल्पों को चेक करता है और पूरी प्रक्रिया को बिना बार-बार इनपुट लिए पूरा करने में सक्षम होता है। उदाहरण के लिए अगर कोई यूजर बोले कि “आज रात 8 बजे के लिए दो लोगों की इटैलियन टेबल बुक करो,” तो AI खुद रेस्तरां खोजेगा और बुकिंग तक की प्रक्रिया पूरी कर सकता है।
यह सुविधा अभी शुरुआती चरण में है और धीरे-धीरे रोलआउट की जा रही है। जिन यूजर्स के फोन और ऐप अपडेट हैं, उन्हें यह फीचर पहले मिल सकता है। बाकी यूजर्स को भी आने वाले समय में इसका अपडेट मिल जाएगा।
Location : New Delhi
Published : 11 April 2026, 4:20 PM IST