हिंदी
चैटजीपीटी डाउन होने से बढ़ी समस्या (Img: Pinterest)
New Delhi: दुनियाभर में लाखों लोग रोजाना इस्तेमाल होने वाले AI चैटबॉट ChatGPT में मंगलवार को कुछ तकनीकी दिक्कतों का सामना करते दिखे। कई यूजर्स ने बताया कि उन्हें Codex, Custom GPTs, Conversation Search और कुछ अन्य फीचर्स इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है। इसके बाद सोशल मीडिया पर "क्या ChatGPT डाउन है?" जैसे सवाल तेजी से ट्रेंड करने लगे।
इन शिकायतों के बाद OpenAI ने अपने स्टेटस अपडेट में बताया कि कुछ सेवाओं में तकनीकी समस्या आई है। कंपनी के अनुसार, FedRAMP वर्कस्पेस से जुड़े Codex, Workspace Analytics, Conversation Search, Custom GPTs Search, ChatGPT User Invites और Compliance Log Platform Download Endpoint प्रभावित हुए हैं।
हालांकि कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि ChatGPT की मुख्य सेवाएं दोबारा चालू कर दी गई हैं। फिर भी कुछ एंटरप्राइज और FedRAMP वर्कस्पेस से जुड़े फीचर्स में समस्या बनी हुई है, जिन्हें ठीक करने पर काम जारी है।
जैसे ही यूजर्स को दिक्कतें आने लगीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हजारों लोगों ने अपनी शिकायतें साझा कीं। किसी को पुराने चैट खोजने में परेशानी हुई तो कुछ यूज़र्स Custom GPTs और Codex तक पहुंच नहीं बना सके। कई लोगों ने स्क्रीनशॉट शेयर कर पूछा कि क्या यह सिर्फ उनके साथ हो रहा है या फिर सर्वर में कोई बड़ी समस्या है।
इसी बीच एक मार्केट इंटेलिजेंस रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि AI टूल्स के बढ़ते विकल्पों के कारण यूजर्स के व्यवहार में बदलाव देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 की शुरुआत में जिन अमेरिकी यूजर्स ने Anthropic का Claude ऐप डाउनलोड किया, उनमें अगले महीने ChatGPT के उपयोग में करीब 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि ChatGPT अब भी दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले AI प्लेटफॉर्म्स में शामिल है।
फिलहाल OpenAI का कहना है कि तकनीकी टीम प्रभावित फीचर्स को पूरी तरह सामान्य करने में जुटी हुई है और जैसे-जैसे स्थिति में सुधार होगा, यूजर्स को नए अपडेट दिए जाएंगे।
Location : New Delhi
Published : 7 July 2026, 3:36 PM IST
Topics : Ai News ChatGPT Down openAI