iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर, Apple ने लॉन्च किया अपना पहला फोल्डेबल फोन, जानें इसकी कीमत और धांसू फीचर्स

लंबे समय से आईफाेन फोल्ड की राह देख रहे टेक लवर्स का आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है। एपल ने अपने पहले फोल्डेबल आईफोन को आईफोन डुओ नाम से पेश कर दिया है। इसका डिजाइन किताब की तरह खुलने वाला है और फोल्ड होने पर यह फोन पासपोर्ट जैसा दिखाई देता है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 10 September 2026, 2:27 AM IST

New Delhi: दिग्गज टेक कंपनी Apple ने आखिरकार अपना पहला स्क्रीन मुड़ने वाला iPhone लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम iPhone Duo दिया है। यह Samsung Galaxy Z Fold 8 के जैसे डिजाइन में आया है। साथ ही कंपनी ने iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने न्यू Apple Watch और न्यू Air Pods को भी लॉन्च कर दिया है।

iPhone Duo में कवर डिस्प्ले 5.4 इंच का है, जबकि इनर डिस्प्ले 7.6 इंच का है। दोनों में ही Super Retina XDR AMOLED पैनल का इस्तेमाल किया है।साथ ही बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है।

चिप और डुअल कैमरा

परफॉर्मेंस के लिए आईफोन डुओ में A20 Pro चिप दी गई है। फोन में पीछे की तरफ दो 48MP कैमरे मिलते हैं। इसमें एपल पेंसिल सपोर्ट भी दिया गया है, जो पहली बार किसी आईफोन में देखने को मिलेगा।  फोन में कनेक्टिविटी के लिए सिर्फ और सिर्फ ई-सिम का विकल्प दिया गया है, यानी इसमें फिजिकल सिम कार्ड लगाने की सुविधा नहीं होगी।

आईफोन डुओ की कीमत 

भारत में एपल के पहले फोल्डेबल आईफोन डुओ की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये तय की गई है। इसका बेस मॉडल 256GB स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, फोन को अधिकतम 2TB स्टोरेज तक खरीदा जा सकता है।

आईफोन की खासियत

एपल के फोल्डेबल आईफोन की खासियत इसका चौड़ा, किताब जैसा फॉर्म फैक्टर है। कंपनी ने इसे इस तरह डिजाइन किया है कि बंद होने पर यह सामान्य फोन की तरह इस्तेमाल हो सके और खोलने पर बड़ी स्क्रीन वाला डिवाइस बन जाए।

500 CCTV कैमरों ने खोला महिला की मौत का राज, रेलवे स्टेशन से स्कूटी पर किसके साथ गई थी? पुलिस ने किया खुलासा

प्री-बुकिंग की तारीख

प्री-बुकिंग की बात करें तो आईफोन डुओ की बुकिंग 12 सितंबर से शुरू होगी, जबकि इसकी बिक्री 18 अक्तूबर से शुरू होगी।

iPhone Duo में पहली बार Split Screen फीचर देखने को मिला है। इससे स्क्रीन पर एक साथ दो ऐप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे पहले Apple के किसी भी डिवाइस में इस फीचर का सपोर्ट नहीं दिया गया था।

ChatGPT 80s AI Photo Trend: ऐसे बनाएं अपनी फोटो को 1980 के बॉलीवुड स्टार जैसा रेट्रो लुक, जानें आसान तरीका

फोन को प्रीमियम बनाने के लिए इसमें टाइटेनियम फ्रेम और सिरेमिक सील्ड ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। यह IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है। आईफोन डुओ को फिलहाल स्टार व्हाइट और नाइट स्काई रंगों में पेश किया गया है। एपल का कहना है कि यह अब तक किसी भी आईफोन में दी गई सबसे बड़ी डिस्प्ले है।

 

Location :  New Delhi

Published :  10 September 2026, 2:15 AM IST