हिंदी
महराजगंज: थाना कोल्हुई क्षेत्र के हल्का नंबर चार के एक गांव में दलित लड़की से छेड़खानी का मामला आया है। लड़की ने कोल्हुई थाने में तहरीर दी थी कि एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी किया और जब उसने विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट भी किया।
यह भी पढ़ेंः Uttar Pradesh में जादूगर ने आंख पर पट्टी बांधकर किया ये अद्भुत काम, देख थमी सबकी सांसे
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने लड़की की तहरीर पर आरोपी युवक पर धारा 354,323,504,506 और 3(1)घ एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ेंः दीपोत्सव में इस साल खास अंदाज में रोशन होगी रामनगरी, बनेगा ये अनोखा रिकॉर्ड
इस बारे में कोल्हुई थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि लड़की की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच करने के बाद ग्राम जमुहनिया थाना कोल्हुई निवासी प्रिंस तिवारी पुत्र संजय तिवारी बालिका से छेड़खानी और मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
Published : 7 October 2019, 1:41 PM IST
Topics : Maharajganj uttar pradesh Uttar Pradseh उत्तर प्रदेश क्राइम क्राइम ग्राम जमुहनिया थाना कोल्हुई महराजगंज