
महराजगंजः सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के हरैया घाट जंगल में रविवार को एक युवक ने फेसबुक पर लाइव होकर आत्महत्या कर ली है। जब तक लोग उसे बचाने पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
जानकारी के मुताबिक कपिलवस्तु कोतवाली अन्तर्गत पुनियाहवा गांव निवासी 20 साल का युवक विजय पुत्र शिवप्रसाद रविवार को बाइक से घर से निकला। विजय बाइक से मोहाना थाना क्षेत्र के हरैया घाट जंगल के पास पहुंचकर उसने अपनी बाइक खड़ी की और बीच जंगल में पहुंच गया। उसके बाद उसने फेसबुक पर लाइव होकर एक पेड़ पर चढ़कर प्लास्टिक के रस्सी के सहारे लटक गया।
यह भी पढ़ें: यूपी में हुआ बिहार की महिला आईएएस पर जानलेवा हमला, जानिये क्या है पूरा मामला
फेसबुक लाइव पर लोगों ने उस वक्त उसे ऐसा करने से बहुत बार मना किया। लोग उसे बचाने के लिए उसके पास भागे पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी होते ही मोहाना थाने की पुलिस पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने किस कारण ऐसा कदम उठाया इसकी जांच फिलहाल की जा रही है।
Published : 3 August 2020, 5:26 PM IST
Topics : Facebook live Sidhdharth nagar suicide uttar pradesh उत्तर प्रदेश फांसी फेसबुक लाइव सिद्धार्थनगर