Lifestyle: गर्मियों में राहत देने वाले ठंडे पानी के नुकसान जान कर आप हो जाएंगे हैरान, शरीर को होती है हानि

एक तो गर्मी का मौसम और उस पर ये कोरोना की वजह से लॉकडाउन, ऐसे में हर कोई अपने घरों में बंद हैं। गर्मियों में चाहे कोल्ड ड्रिंक हो या ठंडा पानी इससे बड़ी राहत शायद ही कुछ हो सकती है। भले ही ठंडा पानी पीकर आपको सुकून मिलता होगा, लेकिन इससे होने वाले नुकसान आपको हैरान कर देंगे। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ विशेष..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 May 2020, 4:14 PM IST

नई दिल्लीः गर्मियों में ठंडा पानी जितना ज्यादा राहत देता है उसके नुकसान आपको उतना ही ज्यादा हैरान कर देंगे। आप भी जानिए इससे होने वाले क्या नुकसान हैं। 

1. ठंडा पानी पीने से शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ता है। जैसे ही आप ठंडा पानी पीते हैं वैसे ही आपके शरीर में म्यूकस (बलगम) जम जाता है। जिसका असर हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम पर पड़ता है।

ठंडा पानी पीने से होते हैं कई नुकसान

2. ठंडे पानी से कब्ज की परेशानी होती है। पाचन क्रिया में दिक्कत आती है और खाना पचने में परेशानी होती हैय़

3. ऐसा देखा जाता है कि गर्मियों में कई लोगों को सिरदर्द की परेशानी होती है। जिसके लिए वो लोग गर्मी और धूप को जिम्मेदार मानते हैं, पर इसकी वजह ठंडा पानी होता है।

Published : 
  • 3 May 2020, 4:14 PM IST