तेज रफ्तार पिकअप ने महिला को रौंदा, दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

निचलौल क्षेत्र में तेज पिकअप ने एक महिला को रौंद डाला। जिससे महिला की मौत हो गई। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी खबर

Updated : 27 March 2024, 1:02 PM IST
google-preferred

निचलौल(महराजगंज)  निचलौल सिसवा मार्ग पर एक महिला द्वारा सड़क पार करते समय पिकअप ने रौंद दिया और वही महिला ने दम तोड दिया। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार घटना बीते 26 मार्च शाम की है।

एक महिला जिसका नाम फुल परी देवी पत्नी ज्वाला यादव उम्र करीब 50 वर्ष बुढ़ाडीह टोला निवासी घर के सामने सड़क पार कर रही थी इसी दौरान सिसवा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने महिला को चपेट में ले लिया।

इस दौरान महिला को आनन–फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसकी खबर जब परिजन को दी गई तो मानो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई हो पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया।

इस सम्बन्ध में निचलौल थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Published : 
  • 27 March 2024, 1:02 PM IST

Advertisement
Advertisement