हिंदी
सिंदुरिया (महराजगंज): सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा पतरेंगवा निवासी एक महिला ने मंगलवार की सुबह पारिवारिक कलह से खिन्न होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया।
पड़ोस के कुछ व्यक्ति अचेवस्था में महिला को लेकर थाने गए। थाने पर मौजूद उपनिरीक्षक विनीत यादव ने मामले को गंभीरता से लिया।
थाने की गाड़ी में महिला को लिटाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर ले जाया गया। पुलिस को मौजूद देखकर चिकित्सकों ने भी काफी तत्परता दिखाई।
आनन-फानन में डाक्टरों ने इलाज करना शुरू किया। कुछ देर बाद महिला को होश आया।
चिकित्सकों ने डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को बताया कि अगर कुछ मिनट और देर हुई होती तो शायद महिला की जान नहीं बचती।
महिला की हालत में सुधार होने पर अन्य जांच के लिए उसे जिला अस्पताल महराजगंज भेजा गया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सिंदुरिया अजीत सिंह ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था।
चिकित्सकों ने इलाज कर उसकी जान बचा ली है। अब महिला खतरे से बाहर है। अब उसे घर भेजा जा रहा है।
Published : 9 April 2024, 1:20 PM IST
No related posts found.