Woman Attempts Suicide: पति से लड़ाई होने पर महिला ने उफनती नदी में लगा दी छलांग, देखें फिर क्या हुआ

एक महिला पारिवारिक कलह से इतनी परेशान हो गई कि उसने अपनी जान देने का फैसला कर दिया। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़िए पूरी खबर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 29 December 2024, 1:07 PM IST
google-preferred

गोरखपुर: गोरखपुर में एक महिला पारिवारिक कलह से इतनी परेशान हो गई कि उसने अपनी जान देने का फैसला कर दिया। विवाहित महिला ने रविवार को खजनी क्षेत्र के छताई पुल से नदी में छलांग लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की। हालांकि, होमगार्ड और आसपास मौजूद ग्रामीणों की सतर्कता से महिला की जान बच गई।

डाइनामाइट न्यूज के संवाददाता के अनुसार, बेलघाट निवासी रिंकी देवी अपने पति के साथ हुए विवाद से परेशान थी। रविवार सुबह वह अपने ससुराल से निकल गई और खजनी पहुंचकर पुल से नदी में कूद गई। इसी दौरान खजनी से गोरखपुर जा रहे होमगार्ड चंद्रकेश ने महिला को छलांग लगाते देखा और जोर से चिल्लाया। आसपास मौजूद कुछ युवकों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को नदी से बाहर निकाला।

इलाज के बाद बची जान

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सदानन्द सिन्हा मौके पर पहुंचे और महिला को पीएचसी खजनी ले गए। डॉक्टर प्रदीप त्रिपाठी ने महिला का इलाज किया और उसे खतरे से बाहर बताया। 

बता दें कि गोरखपुर दक्षिणांचल क्षेत्र बेलघाट कस्बे के मूल निवासी स्वर्गीय सीताराम बेलदार की पुत्री रिंकी देवी अपने ससुराल कटसहरा हरपुर बुदहट क्षेत्र से अपने पति के साथ हुए विवाद से तंग आकर रविवार सुबह घर से निकल गई थी।

जिसके बाद ख़जनी क्षेत्र छताई पुल पर आज करीब 10 बजे छलांग लगा दी। गनीमत रही कि ख़जनी से होमगार्ड चन्द्रकेश गोरखपुर जा रहे थे, उसी दौरान महिला को छलांग लगाते होमगार्ड ने देख लिया और वह चिल्लाने लगे। तभी आस पास टहल रहे कुछ नवयुवकों ने महिला को बचा लिया । 
मौके पर सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सदानन्द सिन्हा महिला को पीएचसी ख़जनी लाये और महिला को डॉक्टर प्रदीप त्रिपाठी को दिखाया गया, जिसके बाद महिला की जान बच गई। 

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। महिला के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद के कारण ही महिला ने यह कदम उठाया।