नहीं करेंगी एक्सरसाइज़ तो होंगी जल्दी बूढ़ी

यूं तो योगा और एक्सरसाइज हर व्यक्ति को लिए काफी जरूरी है। लेकिन जो महिलायें ताउम्र स्वस्थ और जवां दिखना चाहती हैं, उनके लिए एक्सरसाइज एक वरदान के रूप में है।

Updated : 11 September 2017, 5:23 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: यूं तो योगा और एक्सरसाइज हर व्यक्ति को लिए काफी जरूरी है। लेकिन जो महिलायें ताउम्र स्वस्थ और जवां दिखना चाहती हैं उनके लिए एक्सरसाइज एक अचूक हथियार है। 
एक नए अध्‍ययन के मुताबिक एक्‍सरसाइज नहीं करने वाली महिलाएं जल्दी बूढ़ी हो जाती हैं। यह शोध 64 और 95 वर्ष की 1500 महिलाओं पर किया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि जो महिलाएं आराम पसंद करती हैं, उनके बॉडी सेल्स धीमे काम करना शुरू कर देते हैं और ऐसी महिलाएं जल्दी बूढ़ी हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें: डार्क चॉकलेट से पायें खूबसूरत और चमकदार त्वचा

 

एक्सरसाइज करती महिलाये

यह भी पढ़ें: ठहरें, प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने से पहले पढ़ें ये खबर

अध्‍ययन में यह पाया गया कि जो महिलाएं दिन में 10 घंटे से अधिक समय तक कम शारीरिक मेहनत वाला कामकाज करती है, उनकी कोशिकाएं जैविक रूप से आठ साल से अधिक बूढी हो जाती है। वहीं ऐसी महिलाएं जो प्रतिदिन 40 मिनट से कम समय तक हल्की से भारी शारीरिक मेहनत का काम करती है उनके शरीर में टेलोमीरिज छोटे होते है। यह उम्र बढ़ने के साथ तेजी से छोटे होते जाते है।
 

Published : 
  • 11 September 2017, 5:23 PM IST

Related News

No related posts found.