
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर का कहना है कि उन्हें फिल्म आशिकी 3 का हिस्सा बनकर खुशी होगी। आदित्य रॉय कपूर ने मोहित सूरी के आशिकी 2 और हाल ही में प्रदर्शित फिल्म मलंग में काम किया है। चर्चा है कि मोहित सूरी आशिकी 3 बनाने जा रहे हैं। आदित्य ने मोहित संग एक फोटो शेयर की है जिसके बाद से चर्चा हो रही है कि आदित्य आशिकी 3 में काम करने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल इन इन फिल्मों में करना चाहती हैं काम, जानिए क्या है खास
आशिकी 2 में आदित्य को कास्ट करने से जुड़े सवाल पर मोहित ने आदित्य को परफेक्ट च्वॉइस बताया था। मलंग के प्रमोशन के दौरान मोहित सूरी ने कहा था मैं कभी भी एक्टर को कमर्शियल क्षमता देखकर कास्ट नहीं करता। जब तक वह रोल में फिट नहीं बैठता तब तक मैं उसे अपनी फिल्म में नहीं लेता। मैंने आशिकी 2 के लिए आदित्य को कास्ट किया था। (वार्ता)
Published : 28 February 2020, 12:39 PM IST
Topics : Aashiqui 03 Aditya Roy Kapoor bollywood entertainment अभिनेता आदित्य राॅय कपूर आशिकी 3 फिल्म बाॅलीवुड