जब ग्राहक बन कर ब्यूटी पार्लर में घुसी पुलिस, अंदर का माहौल देख उड़ गए होश

ब्यूटी पार्लर में जब पुलिस ग्राहक बनी घुसी तो अंदर का माहौल हैरान कर देने वाला था। वहां आसपास रहने वाले लोगों के भी होश उड़ गए। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर…

Updated : 19 January 2020, 1:01 PM IST
google-preferred

दुर्गापुरः शनिवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के एक पार्लर में पुलिस बेहद ही दिलचस्प तरीके से छापा मारा है। जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

ब्यूटी पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का ऐसा धंधा चल रहा था कि जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। अभियान के तहत बंगाल अंबुजा के एक ब्यूटी पार्लर में पुलिस ने 11 महिलाओं एवं एक पुरुष को सेक्स रैकेट के आरोप में रंगे हाथ पकड़ा है। इसके अलावा पुलिस ने कई जरूरी दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस ने वहां मौजूद सभी लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस को कई समय से यहां पर जिस्मफरोशी के धंधे की खबर मिल रही थी। फिर शनिवार कोअचानक उन्होनें उस पार्लर में छापा मारा। पुलिस ने अपने कुछ कर्मियों को ग्राहक बना कर भेजा था, जब उन्हें वहां जाकर संदेह हुआ तो उन्होनें अपने बाकी के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। 

Published : 
  • 19 January 2020, 1:01 PM IST

Advertisement
Advertisement