हिंदी
भुवनेश्वर: 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति का बाजार काफी गर्म हो गया है। इसी बीच भाजपा नेता वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें भी खूब तेज़ हुईं। इन्हीं अटकलों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें इन अटकलों की जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ें: दो दिवसीय अमेठी पर आये राहुल गांधी बोले-पांच साल में जो काम नहीं हुए, उन्हें मैं करूंगा..
दो दिन पहले ही राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा औपचारिक तौर पर राजनीति में आई हैं। ऐसे में उनके चचरे भाई वरुण गांधी के भी कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे समय पर राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि उन्हें इन सभी अटकलों के बारे में जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें: अमेठी पहुंचे राहुल गांधी ने बीजेपी पर बोला करारा हमला, कहा-भाजपा ने पूरे यूपी को बर्बाद कर दिया
बता दें कि भुवनेश्वर में हो रहे एक कार्यक्रम में राहुल गांधी से सवाल किया गया कि वरुण गांधी कांग्रेस में एंट्री करने वाले हैं? तो इस बात के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा मैंने ये अटकलें नहीं सुनी हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी के चचेरे भाई वरुण गांधी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं वरुण गांधी की मां मेनका गांधी मोदी सरकार में महिला और बाल विकास मंत्री हैं।
Published : 25 January 2019, 7:01 PM IST
Topics : Lok Sabha Election Odisha Priyanka Gandhi Rahul Gandhi Varun Gandhi कांग्रेस प्रियंका गांधी रहुल गांधी लोकसभा चुनाव वरुण गांधी