अमेठी पहुंचे राहुल गांधी ने बीजेपी पर बोला करारा हमला, कहा-भाजपा ने पूरे यूपी को बर्बाद कर दिया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनो दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और कई बातें कहीं। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

Updated : 23 January 2019, 3:22 PM IST
google-preferred

अमेठी: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय दौरे पर हैं। राहुल गांधी का काफिला लखनऊ के बाद अब अमेठी पहुंच चुका है। राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में दो दिन तक रहेंगे। यहां वे लोगों की समस्याओं से रूबरू होंगे। 

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की कमान, बनाया गया कांग्रेस का महासचिव
पीएम मोदी जाएंगे, राहुल गांधी आएंगे
कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मोदी जाने वाले हैं, राहुल गांधी आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को प्रियंका गांधी के रूप में एक अच्छा साथी मिला है।

 आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने ऑफिशियल तौर पर राजनीति में एंट्री ले ली है। उन्हें लोकसभा चुनाव में पूर्वी यूपी की कमान दी कई है। ये पहली बार है जब प्रियंका गांधी को कांग्रेस में कोई पद दिया गया है। उन्हें कांग्रेस का महासचिव बनाया गया है। प्रियंका फरवरी से कार्यभार संभालेंगी। 

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के ‘बचाओ-बचाओ’ के तंज पर राहुल गांधी ने किया पलटवार..
प्रियंका गांधी को कांग्रेस का सबसे बड़ा कार्ड बताया जा रहा है। कांग्रेस अमेठी सहित पूरा देश जीतने का दावा कर रही है। कांग्रेस MLC का दावा है कि प्रियंका राहुल गांधी का अच्छा साथ देंगी और आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल होगी। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के ज़रिए प्रधानमंत्री जाएंगे और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे।

बहन प्रियंका के राजनीति में आने से बेहद खुश हैं भाई राहुल
राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर हैं और फुरसतगंज के नंद उत्सव लॉन में ग्राम प्रधानों की बैठक को संबोधित करने के बाद पत्रकारों को दिए गए बयान में जहां भाजपा सरकार की विधि उधेड़ी और कई सवालिया निशान खड़े किए तो वहीं अपनी बहन प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने उनकी क्षमताओं पर भरोसा जताते हुए उनकी तारीफ की।

उन्होंने कहा कि वे सपा और बसपा के साथ सहयोग करने को तैयार हैं। उन्होंने अखिलेश और मायावती को प्यार करने की बात कहते हुए कहा कि उन्हें मेरा समर्थन है और मंच भी खुला है। जो लोग हमसे बात करना चाहते हैं, उनका मैं स्वागत करता हूं। प्रियंका गांधी और सांसद आदित्य राव सिंधिया को उन्होंने एक कर्मठ और सक्रिय राजनीतिकार बताया।

 

Published : 
  • 23 January 2019, 3:22 PM IST

Related News

No related posts found.