राजनीतिक पार्टियों का इन राज्यों में होगा कड़ा इम्तिहान, 20 करोड़ मतदाता तय करेंगे दिग्गजों का भविष्य
भारत के पांच राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। करीब 20 करोड़ मतदाता इन चुनावों में हिस्सा लेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन चुनावों के नतीजे राष्ट्रीय राजनीति और 2029 के लोकसभा चुनाव की दिशा तय कर सकते हैं।