हिंदी
हावड़ा: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में शनिवार सुबह एक गोदाम में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि सांकराइल थानाक्षेत्र के भगवतीपुर इलाके में एफएमसीजी निर्माता कंपनी इमामी के गोदाम में सुबह करीब साढ़े छह बजे आग लग गई।
अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 11 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह फिलहाल पता नहीं चल सकी है और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Published : 14 October 2023, 10:58 AM IST
Topics : इमामी कंपनी गोदाम पश्चिम बंगाल भीषण आग हावड़ा
No related posts found.