Weather Update: दिल्ली-यूपी में फिर बदलेगा मौसम, जानिए 11-14 मार्च तक किन राज्यों में होगी बारिश

डीएन ब्यूरो

देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत का मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

दिल्ली-यूपी में फिर बदलेगा मौसम
दिल्ली-यूपी में फिर बदलेगा मौसम


नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दरअसल, दिल्ली में एक बार फिर से बारिश होने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें: पश्चिमी विक्षोभ फिर बिगाड़ेगा यूपी समेत उत्तर भारत का मौसम, 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मौसम विभाग ने बताया कि तीन दिन बाद दिल्ली का मौसम बदल सकता है।  इसके बाद 12 और 13 मार्च को बारिश होने की संभावना है। आज शनिवार को मौसम साफ रहेगा और तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा, तापमान में आंशिक बढ़ोतरी की संभावना है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में खिली धूप, जानिये अपने शहर के मौसम का ताजा हाल 

यह भी पढ़ें | Weather Update: दिल्ली-उत्तर प्रदेश में छाए रहेंगे बादल, जानिए देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। आज से तीन दिन बाद यानी 12 और 13 मार्च को आसमान में बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार हैं। हालांकि, 14 मार्च को फिर से मौसम साफ होगा। 

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी में 13 मार्च और 14 मार्च को बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा IMD ने यूपी में तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान प्रदेश में धूप निकलेगी, लेकिन हवाएं भी चलती रहेगी। प्रदेश में 25 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेगी।

वहीं लखनऊ में आज मौसम साफ रहेगा और शहर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने की संभावना है।  तेज हवाएं चलने की संभावना है। आगरा, अयोध्या, बरेली, हरदोई, गोरखपुर और कानपुर में 9 और 10 मार्च को तेज हवाएं और 12 से 14 मार्च के बीच तेज बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग (IMD) ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 11 से 14 मार्च तक हल्की और मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा 12 से 14 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें | Weather Update: उत्तर भारत में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, जानिए अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

मौसम विभाग ने माना कि जम्मू-कश्मीर-लद्दाख गिलगित बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बर्फबारी दर्ज की गई है। पंजाब, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और केरल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई है।

2-14 तारीख के दौरान पंजाब में कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा होने के आसार हैं । 13 और 14 मार्च को हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। 09 मार्च को दक्षिण राजस्थान को छोड़कर उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज़ सतही हवाएं (25-35 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।

09-10 मार्च के दौरान ओडिशा और 09 मार्च को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।  










संबंधित समाचार