Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में खिली धूप, जानिये अपने शहर के मौसम का ताजा हाल

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 9 February 2024, 12:16 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 82 प्रतिशत दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: जानिए दिल्ली में अगले दो दिन कैसे रहेगा मौसम

मौसम कार्यालय ने दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना व्यक्त की है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 137 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Published : 
  • 9 February 2024, 12:16 PM IST