हिंदी
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को आमतौर पर बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भारम मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 62 प्रतिशत रहा।
वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान, अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 132 यानी ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया।
गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
Published : 28 April 2023, 3:37 PM IST
Topics : गरज छींटे नयी दिल्ली बादल राजधानी संभावना हल्की बारिश
No related posts found.