
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अप्रैल की शुरुआत में ही भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि 8 अप्रैल तक दिल्ली का तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली में इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। राजधानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि रिज इलाके में यह 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी और अधिक महसूस होगी।
क्यों बढ़ रही है दिल्ली में गर्मी?
विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बार अप्रैल की शुरुआत से ही तापमान में बढ़ोतरी के पीछे मुख्य रूप से दो कारण हैं:
1. बारिश की कमी: पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं हुई, जिससे वातावरण शुष्क बना हुआ है।
2. गर्म हवाओं का प्रभाव: उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसका असर दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी देखने को मिल रहा है।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अप्रैल में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
6 और 7 अप्रैल: अधिकतम तापमान 38-41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19-22 डिग्री के बीच रह सकता है।
8 और 9 अप्रैल: अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21-23 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
गर्मी से बचाव के लिए क्या करें?
मौसम विभाग ने लोगों को हीटवेव से बचने के लिए कुछ अहम सुझाव दिए हैं:
- धूप में निकलने से बचें, खासतौर पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच।
- घर से बाहर जाते समय हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और सिर को ढककर रखें।
- ज्यादा से ज्यादा पानी और लिक्विड डाइट लें ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।
- बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि हीटवेव उनके लिए ज्यादा खतरनाक हो सकती है।
Published : 4 April 2025, 8:04 PM IST
Topics : delhi loo wind delhi mausam today Delhi weather today delhi weather update today heat wave news weather Weather new in delhi Weather News Weather Update yellow alert in delhi