हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव दिखने लगा है। बीते चार दिन से अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता अनुसार बीते दो दिनों से मैदानी इलाकों में दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली है।लेकिन एक बार फिर से मौसम विभाग ने गड़बड़ी की आशंका जताई है।
मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश से मौसम बिगड़ सकता है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है
पहाड़ों में एक बार फिर बर्फबारी शुरू हो चुकी है। विभाग ने बुधवार को बारिश होने का अनुमान जताया है।
स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली में इस समय गर्म मौसम का मुख्य कारण मैदानों में किसी भी प्रकार का मौसमी बदलाव का नहीं होना है। बीते कुछ दिन से अच्छी धूप निकल रही है। साथ ही, उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने से हवाओं की गति धीमी हो गई है।
IMD ने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, 24 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है।
22 और 24 जनवरी को बिहार के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। 23 जनवरी को पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है। 22 से 24 जनवरी को राजस्थान और ओडिशा में, 24 से 26 जनवरी को हिमाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 22-26 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरा छाया रहेगा।
बारिश के खत्म होने के बाद 24 जनवरी और उसके बाद फिर से घना कोहरा वापस छा सकता है. इसके अलावा पश्चिमी हिमालय में हल्की छिटपुट बारिश और बर्फबारी संभव है. 22 और 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा में भी छिटपुट बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 22 January 2025, 9:01 AM IST
Topics : DynamiteNews HindiNews IMD ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist New Delhi Rain TrendingNews Uttar Pradseh Weather Update