हिंदी
नई दिल्लीः फरवरी के महीने में भी मौसम अचानक करवट ले रहा है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। इस साल ठंड फरवरीमें भी कहर बरपा रही है।
आज भी देश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी राज्यों तक अधिकांश जगह पर बीते 24 घंटे में बारिश दर्ज की गई है। वहीं अधिकतर पहाड़ी इलाके बर्फ की चादर में ढ़क गए हैं। आज भी देश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों में मध्यम कोहरे का असर रहा।
वहीं बिहार और उत्तर प्रदेश में भी ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 6-10 फरवरी तक यानी चार दिनों में सुबह और शाम में हल्का का कोहरा रहेग वहीं सुबह व शाम ठंड का असर भी दिखने को मिलेगा। इसके साथ ही अगले एक-दो दिनों में उत्तर बिहार के जिलों में गरज वाले बादल बन सकते है। इसके प्रभाव से हल्की वर्षा या बुंदाबांदी हो सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर बारिश हुई है, जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि ठंड की वापसी हो रही है। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि ठंड अब जल्द ही धीरे-धीरे कम हो जाएगी। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि ठंड अब जल्द ही धीरे-धीरे कम हो जाएगी।
Published : 6 February 2021, 10:47 AM IST
Topics : bihar February IMD uttar pradesh Winters उत्तर भारत फरवरी बारिश मौसम