हिंदी
कोलकाता: सरकार 2047 तक नदी क्रूज पर्यटन और हरित जहाजों के विकास पर 60,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने यहां अंतर्देशीय जलमार्ग विकास परिषद की पहली बैठक में कहा, “हम नदी पर क्रूज (जहाज) में 45,000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहे हैं, जिससे 2047 तक यात्री क्षमता दो लाख से 15 लाख हो जाएगी।”
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक सोनोवाल ने कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले 10 साल में 1,000 जहाज और घाटों को विकसित करने के लिए हरित परिवहन में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करना है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, “कुल मिलाकर, 2047 तक 60,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। यह सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के जरिये होगा। ये परियोजनाएं हजारों नौकरियां पैदा करने में मदद करेंगी।”
लगभग 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों की अगुवाई में परिषद की बैठक में ‘नदी क्रूज पर्यटन रूपरेखा 2047’ का अनावरण भी हुआ।
दिनभर चली यह बैठक क्रूज जहाज पर ही आयोजित की गई।
Published : 8 January 2024, 6:17 PM IST
Topics : केंद्रीय बंदरगाह कोलकाता जलमार्ग मंत्री नदी क्रूज पर्यटन निवेश पोत परिवहन सरकार 2047 सर्बानंद सोनोवाल
No related posts found.