India China Standoff: राहुल गांधी की सरकार को चेतावनी, देशभक्त लद्दाखी की बात ना सुनना पड़ेगा महंगा

भारत-चीन के मध्य सीमा पर तनाव के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए लद्दाख वासियों की चेतावनी पर ध्यान देने के लिए कहा है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 4 July 2020, 4:03 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर चीन के साथ जारी सीमा विवाद मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि लद्दाख के देशभक्त लोग चीनी सैनिकों की घुसपैठ को लेकर बराबर सचेत कर रहे हैं और उनकी चेतावनी को नजरअंदाज करना देश को महंगा पड़ेगा।

यह भी पढ़ेंः देखिये, लखनऊ में प्रियंका गांधी वाड्रा का नया घर, दिल्ली का सरकारी घर खाली करने के बाद रहेंगी यहां  

राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा लदाख के लोग चीनी घुसपैठियों के खिलाफ लगातार आवाज़ उठा रहे है। इस बारे में चीत्कार कर वे चेतावनी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः सरकार पर कांग्रेस का हमला तेज, बढती तेल कीमतों के खिलाफ राहुल गांधी ने लॉंच किया ये कैंपन  

साथ ही कहा की सरकार को उनकी आवाज़ सुननी चाहिए और उस पर गौर करना चाहिए। उन्होंने कहा- उनकी बात को नज़रअंदाज़ करना महंगा पड़ेगा। भारत की सुरक्षा के लिए कृपया उनकी बात सुन लीजिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर चीन के साथ जारी सीमा विवाद मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा है।

Published : 
  • 4 July 2020, 4:03 PM IST