कोल्हुई की सड़कों पर मंडरा रहा खतरा, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
कोल्हुई कस्बे की सड़कों पर छुट्टा पशुओं का आतंक लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। मुख्य मार्गों और बाजारों में घूमते पशुओं के झुंड न सिर्फ यातायात में बाधा डाल रहे हैं, बल्कि आए दिन हादसों का खतरा भी बढ़ा रहे हैं। प्रशासन की अनदेखी के चलते राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।