हिंदी
महराजगंज: जनपद में मनरेगा कार्यों को लेकर भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कही बिना काम हुए भुगतान की शिकायतें हैं तो कहीं काम किसी और से कराया जा रहा है और भुगतान किसी और के नाम पर हो रहा है।
ताजा मामला निचलौल ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरगदहीं गांव से सामने आया है, जहां वित्तीय गबन को लेकर ग्राम विकास अधिकारी अलहाक ने अपने ही रोजगार सेवक रामकृपाल गुप्ता पुत्र रामसमुझ पर फर्जीवाड़ा समेत कई गंभीर मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार गांव में रोजगार सेवक द्वारा मनरेगा से कराए गए कार्यों की अपेक्षा 2 से 6 गुना अधिक पैसों का भुगतान करा दिया गया और शेष धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया है। यह मामला जांच में सही पाया गया, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कराया गया।
ग्राम विकास अधिकारी की तहरीर पर निचलौल थाने में रोजगार सेवक के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 0321/2023 के तहत धारा 419,420,467,468 और409 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। निचलौल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Published : 13 July 2023, 10:37 AM IST
Topics : गांव गिरफ्तारी ग्राम विकास अधिकारी निचलौल थाना निचलौल ब्लॉक फर्जीवाड़ा मनरेगा महराजगंज मुकदमा रोजगार सेवक
No related posts found.