हिंदी
अहमदाबाद: भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात के लिये मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी है। विधायक दल की बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विजय रुपाणी के नाम की घोषणा मुख्यमंत्री पद के लिए की। इसके अलावा नितिन पटेल को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाये जाने की भी घोषणा की गयी।

अरुण जेटली ने कहा कि दोनो नामों पर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नाम का ऐलान महज एक औपचारिकता थी, इसीलिए घोषणा करने के लिए इंतजार किया गया। उन्होंने कहा कि शपथग्रहण समारोह के बारे में बाद में जानकारी दी जायेगी। गुजरात में सरकार के गठन की प्रक्रिया भी रुपाणी पूरी करेंगे।

मुख्यमंत्री पद की घोषणा के बाद विजय रुपाणी ने कहा कि गुजरात की जनता ने हमें 27 सालों के लिए जनादेश दिया। राज्य के लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताया, ये विश्वास की बड़ी जीत है। नितिन पटेल ने कहा कि जनता को ये भरोसा दिलाना चाहता हूं कि मैं और विजय भाई पार्टी के दूसरे सदस्यों के साथ मिलकर राज्य के लिए लगातार काम करेंगे।
Published : 22 December 2017, 6:44 PM IST
No related posts found.