हिंदी
वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के संदीप यादव उर्फ सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।
वाराणसी: जैतपुरा थाना क्षेत्र के राजपुरा क्षेत्र के संदीप यादव उर्फ सोनू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि सोनू चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहा था। तभी अचानक से यहां कुछ बदमाश बाइक पर सावर होकर आये और सोनू को गोली मारकर मौके से फरार हो गये।
घटना के बाद वहां मौजूद लोगों की इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजन उसे चिकित्सा मंडलीय हॉस्पिटल ले गये जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामाले की छानबीन कर रही है।
Published : 30 April 2018, 12:52 PM IST
No related posts found.