हिंदी
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान रह जायेंगे। दरअसल कुछ शरारती तत्वों ने पीएम मोदी के संसदीय कार्यालय को बिक्री के लिए ओएलएक्स (OLX) पर डाल दिया।
OLX पर शरारती तत्वों द्वारा पीएम के संसदीय कार्यालय को बेचने हेतु दिये गये विज्ञापन के सम्बन्ध में #SSP_VNS @amitpathak09 की बाईट @Uppolice @dgpup @adgzonevaranasi @IgRangeVaranasi @AmarUjalaNews @Live_Hindustan @TOIIndiaNews @htTweets pic.twitter.com/oXLwh34oyM
— Varanasi Police (@varanasipolice) December 18, 2020
वहीं इस कार्यालय की कीमत साढ़े सात करोड़ रुपये बताई गई। ओएलएक्स पर जो विज्ञापन डाला गया था उसमें दफ्तर के अंदर की जानकारी, कमरों, पार्किंग की सुविधा और अन्य सभी बातों के बारे में बताया गया था।
इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। वाराणसी के एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि "थाना भेलूपुर स्थित जवाहर नगर कॉलोनी में प्रधानमंत्री कार्यालय की फोटो खींचकर OLX पर डाली गई थी। जिस व्यक्ति ने फोटो खींचकर OLX पर डाली थी, वो भी गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।"
Published : 18 December 2020, 3:33 PM IST
No related posts found.