वाराणसी: संजय सिंह का राफेल पर बडा बयान.. भाजपा के चेहरे पर जो लाली है, वह राफेल की दलाली

डीएन संवाददाता

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने कहा कि राफेल हवाई जहाज का मुद्दा एक बड़ा सवाल है। भाजपा के चेहरे पर जो लाली है, वह राफेल की दलाली की वजह से है। डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट में पढ़ें और क्या बोले संजय सिंह



वाराणसी: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि राफेल हवाई जहाज का मुद्दा एक बड़ा सवाल है। भाजपा के चेहरे पर जो लाली है, वह राफेल की दलाली की वजह से है। देश की आजादी के इतिहास में रक्षा सौदों में यह सबसे बड़ा घोटाला है।

यह भी पढ़ें: कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा- कुंभ के काम निर्धारित अवधि में ही होंगे पूरे 

 

राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री पर प्रयोग किए जाने वाले शब्द का समर्थन करते हुए उन्होने कहा कि आप क्या कहेंगे अडानी, अंबानी, नीरव मोदी, विजय माल्या और नरेंद्र मोदी जो चोर है और देश को लूट रहे हैं तो लूट ही कहा जाएगा ना।

यह भी पढ़ें: UP: BHU हॉस्पिटल पहुंचने में लगाना पड़ रहा एड़ी-चोटी का जोर..कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने की जनसुनवाई

 

संजय सिंह ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी देश से झूठ बोलते बोलते कोर्ट को भी झूठ बोल कर गुमराह कर दिया। जिस तरह से शब्दों का हेरफेर किया क्या वह सुप्रीम कोर्ट है या नायब तहसीलदार की अदालत है आपने सुप्रीम कोर्ट को क्या समझ रखा है।
 










संबंधित समाचार