
महराजगंज: घुघुली क्षेत्र में सुबह–सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रही विद्यालय की गाड़ी अनियंत्रित होकर पोखरे में पलट गई है जिससे चीख पुकार मच गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार घुघली में स्थित लिटिल ब्लोसम स्कूल की गाड़ी सुबह–सुबह बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही थी तभी अचानक घुघली के अमोढा गांव के पास पोखरे में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें तीन बच्चे दीपांशु पुत्र दुर्गेश और आरुषि पुत्र दुर्गेश, आरुष मिश्र पुत्र राजेश मिश्रा कक्षा एक के छात्र सवार थे। फिलहाल बड़ा हादसा टला है।
इस मामले में डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता से बातचीत के दौरान घुघली थानेदार ने बताया कि वैन में तीन बच्चे थे सभी सुरक्षित है।
Published : 10 February 2025, 9:58 AM IST
Topics : Childrens Dynamite News ghughli Maharajganj maharajganj police ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist Road Accident school van TrendingNews