Mata Vaishno Devi: माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ से 12 श्रद्धालुओं की मौत, 13 घायल, मृतकों में 4 यूपी निवासी, देखिये मृतकों की सूची

शनिवार सुबह कटरा के वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, वहीं 13 लोग घायल बताए जा जा रहे हैं। अब तक पहचाने गये मृतकों में चार लोग उत्तर प्रदेश के भी हैं। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

Updated : 1 January 2022, 10:56 AM IST
google-preferred

जम्मू: कटरा के वैष्णो देवी भवन (Vaishno Devi Bhawan) में मची भगदड़ में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई, वहीं 13 लोग घायल बताए जा जा रहे हैं। मरने वालों में चार उत्तर प्रदेश के लोग भी शामिल हैं। कुछ मृतकों की पहचान अभी बाकी है।  इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने दुख जताया है। यह घटना शुक्रवार शनिवार की दरम्यानी रात करीब 2:45 बजे हुई।

माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ से हुए हादसे में मरने वालों में चार उत्तर प्रदेश, दो दिल्ली, एक हरियाणा और एक जम्मू कश्मीर का निवासी है। चार लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। घायलों को बाणगंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री ने इस घटना पर दुख जताते हुए घायलों का उचित उपचार करने के निर्देश दिए है। 

हादसे को लेकर श्राइन बोर्ड ने बयान जारी किया है। इस बयान में कहा गया है कि, रात करीब 2.15 बजे वैष्णो देवी भवन के गेट नंबर तीन के पास भगदड़ मची। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों, पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। 

जेंसी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार यहां किसी बहस के बाद लोगों ने एक-दूसरे को धक्का दे दिया, जिसके बाद भगदड़ मच गई।

घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने ट्वीट कर दुख जताया है. उन्होंने लिखा कि माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में हुई जनहानि से अत्यंत दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रधानमंत्री ने लिखा कि उन्होंने इस घटना के बारे में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से बात कर स्थिति का जायजा लिया है।

अस्पताल प्रशासन से मिली मृतकों की सूची 
1)    धीरज कुमार (25) नोशेरा राजोरी जम्मू-कश्मीर 
2)    स्वेता सिंह (35) पत्नी विक्रम सिंह गाजियाबाद 
3)    धरमवीर सिंह साला पुर सहारनपुर यूपी 
4)    विनीत कुमार पुत्र वहीरपार सिंह सहारनपुर यूपी 
5)    डा. अर्जुन प्रताप सिंह पत्र सतप्रकाश सिंह गोरखपुर यूपी 
6)    विनय कुमार (24) महेश चंद्र बदरपुर दिल्ली 
7)    सोनू पांडे पुत्र नरेंद्र पांडे बदरपुर दिल्ली 
8)    ममता पत्नी सुरेंद्र बीरी झांझर हरियाणा 

चार लोगों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

Published : 
  • 1 January 2022, 10:56 AM IST

Related News

No related posts found.