हिंदी
कैंचीधाम: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ सुदेश धनखड़ ने गुरुवार को उत्तराखंड के नैनीताल जिले में श्री कैंची धाम में परम पूज्य बाबा श्री नीब करौरी महाराज के दर्शन किए और आश्रमवासियों के साथ समय व्यतीत किया।
श्री कैंची धाम में ‘महाराज जी’ के दर्शन कर श्री धनखड़ ने कहा कि इस जगह आकर उन्हें धार्मिकता और आध्यात्मिकता के संगम का आभास हुआ है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार धनखड़ ने जोर देते हुए कहा कि “ये वो जगह है, जहाँ ऐसे महापुरुष हुए हैं, जिनके द्वारा निर्धारित उच्चतम सिद्धांत सभी के लिए अनुकरणीय हैं।" भारत की उत्कृष्ट सांस्कृतिक विरासत की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि “भारत की 5000 साल की सांस्कृतिक विरासत दुनिया में बेमिसाल है और आज की वैश्विक समस्याओं के समाधान में भारतीय संस्कृति एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है।"
इससे पूर्व हल्द्वानी आगमन पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्ट जनरल (रि.) गुरमीत सिंह एवं राज्य सरकार में मंत्री गणेश जोशी ने उनका स्वागत किया।
Published : 30 May 2024, 3:24 PM IST
Topics : Jagdeep Dhankhar Kainchi Dham uttarakhand Vice President उत्तराखंड उपराष्ट्रपति कैंचीधाम जगदीप धनखड़ नैनीताल