हिंदी
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस की नयी प्रभारी कुमारी शैलजा जिम्मेदारी संभालने के बाद सोमवार को पहली बार प्रदेश के दौरे पर पहुंचीं ।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यहां जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए शैलजा ने कहा कि उनका लक्ष्य पार्टी नेता राहुल गांधी के संदेश को राज्य की जनता तक पहुंचाना है ।
हवाई अड्डे से लेकर राजपुर रोड स्थित राज्य पार्टी मुख्यालय तक पहुंचने के रास्ते में शैलजा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई जगह स्वागत किया । कार्यकर्ता उनके स्वागत में फूलों का हार लेकर खड़े थे ।
यहां पार्टी कार्यालय में भी कांग्रेस प्रदेश प्रभारी का जबरदस्त स्वागत किया गया । शैलजा ने कहा कि राज्य के सामने जो भी चुनौतियां हैं, वह उनका सामना करने के लिए तैयार हैं । उन्होंने सत्ताधारी भाजपा पर 'विभाजनकारी एजेंडा' चलाने का आरोप लगाया ।
शैलजा के लिए सबसे बड़ी चुनौती आगामी लोकसभा चुनाव हैं जहां पिछले दो आम चुनावों से प्रदेश की पांचों सीटों पर भाजपा ही जीत हासिल कर रही है ।
Published : 15 January 2024, 6:49 PM IST
No related posts found.